27 अगस्त को 'पंजाब बंद' के विरोध में व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 25 Aug, 2026 02:29 PM

traders  association makes major announcement opposing  punjab bandh

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की मीटिंग प्रधान राकेश गुप्ता की अगुवाई में हुई।

पटियाला/सनौर (मनदीप जोसन) : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की मीटिंग प्रधान राकेश गुप्ता की अगुवाई में हुई। इसमें व्यापारियों ने आने वाली मुश्किलों संबंधी चर्चा करते हुए 27 अगस्त को पंजाब बंद की सोशल मीडिया के जरिए पंजाब बंद की दी जा रही कॉल का पुरजोर विरोध किया।

प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों से हटकर अन्य किसी वर्ग की ओर से दुकानें बंद करने की कॉल दी जाती है, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान होता है, जबकि इससे दुकानदारों का कोई मतलब नहीं होता। इसी तरह आगामी 27 अगस्त को भी पंजाब बंद की कॉल दी जा रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। इस कॉल वाले दिन रक्षाबंधन का इतना बड़ा त्यौहार है। यदि दुकानें बंद होती हैं तो व्यापारियों का काफी नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि जब कई वर्ग पंजाब बंद या पटियाला बंद की कॉल देता है तो व्यापारी वर्ग मजबूरी या डर के माहौल में अपनी दुकानें बंद करते हैं, जिस कारण व्यापारियों में डर का माहौल पैदा हो जाता है। इस तरह यदि कोई भी पंजाब बंद की कॉल दे तो पहले सीधा व्यापार मंडल से संपर्क करे और व्यापार मंडल की सहमति के बाद ही बंद की कॉल दे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के समर्थन के बिना कोई भी व्यापारी अपनी दुकानें किसी के कहने पर बंद न करे।

इस दौरान भारत भूषण काला, बलबीर चंद सिंगला, राजेश गुप्ता मीना, कृष्ण कुमार वर्गा, जसवीर सिंह, मदन गोयल, भूपिंदर सिंह, राजिंदर वर्मा, मोहन लाल, अशोक गर्ग, राकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, मोती लाल गर्ग, जसविंदर सिंह, दर्शन लाल, अरुण भारद्वाज आदि मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!