गढ़शंकर बाईपास पर कहर: भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला, 2 भाई गंभीर घायल

Edited By Kalash,Updated: 23 Apr, 2026 10:58 AM

tractor trolley fire garhshankar bypass

गढ़शंकर बंगा रोड मिनी बाईपास के पास शॉर्ट सर्किट से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से जल कर राख हो गई

गढ़शंकर (अरोड़ा): गढ़शंकर बंगा रोड मिनी बाईपास के पास शॉर्ट सर्किट से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने से जल कर राख हो गई जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव मकसुसपुर के 2 भाई प्रदीप सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र सुल्लखन सिंह भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंगरोड़ से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। 

जब वे बंगा रोड मिनी बाईपास के पास नवांशहर रोड की तरफ मुड़ने लगे तो अचानक शॉर्ट सर्किट से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई। इससे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल भेजा गया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग पर काबू पाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!