कोरोना से निजात पाने के लिए करें वाहेगुरु का जापःजत्थेदार

Edited By swetha,Updated: 25 Mar, 2020 11:20 AM

to get rid of corona do waheguru chanting

कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए सारी संगत अपने परिवार के साथ मिलकर जपुजी साहिब, सुखमनी साहिब, मूल मंत्र या वाहेगुरू सिमरन का जाप प्रातःकाल 10 से साढ़े 5बजे तक करे। इसके बाद अकाल पुरुष के चरणों में समूचे संसार के भले की अरदास करों

अमृतसर:कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए सारी संगत अपने परिवार के साथ मिलकर जपुजी साहिब, सुखमनी साहिब, मूल मंत्र या वाहेगुरू सिमरन का जाप प्रातःकाल 10 से साढ़े 5बजे तक करे। इसके बाद अकाल पुरुष के चरणों में समूचे संसार के भले की अरदास करों। उक्त शब्द श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एक वीडियो जारी करते कहे।

वीडियो के द्वारा उन्होंने कहा कि मीडिया का एक हिस्सा हमें कोरोना से सावधान कर रहा है और दूसरा डरा रहा है। हम सभी को डरने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि जिस बात को हम बार-बार दोहराते हैं। वह हमारी यादों में सदा के लिए रह जाती है। इसलिए इस बीमारी का नाम और सोचने से अच्छा है कि हम अकाल पुरुष वाहेगुरु के चरणों में इससे छुटकारा पाने के लिए अरदास कर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से दीं गई हिदायतें का पालन करें। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!