गुरदासपुर में फीड स्टोर को चोरों ने निशाना, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2026 03:59 PM

thieves target feed store in gurdaspur

शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने आधी रात एक फीड स्टोर को निशाना बनाकर नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना 
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 12 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकान मालिक ने बताया कि सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ले से नकदी गायब मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!