कैमरे में कैद हुआ शातिर चोरों का कारनामा, NRI बताकर किया ये कांड

Edited By Vatika,Updated: 06 Oct, 2022 04:26 PM

thieves caught on camera

उक्त नौसरबाजों ने हाथ की सफाई से उनसे करीब 6 हजार रुपए की राशि अपनी जेब भी डाल ली

नवांशहर(त्रिपाठी): आपराधिक किस्म के शातिर लोग किस तरह से लोगों को बेवकूफ बना कर धौखाधड़ी जैसी वारदातों को अंजाम देते है इसका ताजा उदाहरण राहों रोड स्थित वालिया गैस एजैंसी पर उस समय देखने को मिला जब स्वयं को एन.आर.आई. बता कर विशेष नंबर वाले नोट हासिल करने के झांसे में लेकर करीब 6 हजार रुपए नकद राशि पर हाथ साफ कर गए। 

गैस एजैंसी के आनर जयपाल सिंह वालिया ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे 2 व्यक्ति उनकी गैस एजैंस में आए जब वह स्वयं एजैंस में नही थे। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों ने एजैंस कर्मचारियों को बताया कि वह एन.आर.आई. है तथा उनके पास केवल पाऊंड है। उन्होंने कर्मचारियों को विशेष मार्का वाले नोट बदलने का आग्रह किया।कर्मचारियों ने जैंटल लग रहे उक्त दोनों को अपने सेव बैग में पडे नोट दिखाने शुरू कर दिए। उक्त नौसरबाजों ने हाथ की सफाई से उनसे करीब 6 हजार रुपए की राशि अपनी जेब भी डाल ली तथा इस उपरान्त वहा से चलते बने। कर्मचारियों को उनके साथ हुई ठगी की जानकारी उस समय मिली जब एक करीब 1 घंटे के बाद उन्हें एजैंस का कैश मिलाना शुरु किया। ठगी करने वाले उक्त जालसाजों के चित्र सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैप्चर हुए है। पुलिस को भी इस सबंधी शिकायत दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!