पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, इस विभाग में 5500 कर्मियों की होगी बंपर भर्ती

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Apr, 2025 05:35 PM

there will be bumper recruitment of 5500 home guards in punjab

पंजाब में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार बहुत जल्द पंजाब पुलिस में भर्तियां निकालने जा रही है। जानकारी अऩुसार चंडीगढ़ में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान पंजाब सरकार ने 5500 होमगार्डों की भर्ती करने का...

पंजाब डैस्क : पंजाब में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार बहुत जल्द पंजाब पुलिस में भर्तियां निकालने जा रही है। जानकारी अऩुसार चंडीगढ़ में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान पंजाब सरकार ने 5500 होमगार्डों की भर्ती करने का फैसला लिया है। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर डयूटी करेंगे। 

इस संबंधी जानकारी खुद सी.एम. मान ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में दी है। उन्होंने कहा है कि आज चंडीगढ़ में सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें फैसला लिया गया है कि पंजाब सरकार 5500 होमगार्डों की भर्ती करेगी, जोकि सीमा सुरक्षा बल के साथ सीमावर्ती जिलों में अपनी सेवाएं देंगे। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में लिखा कि आज चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक की। पंजाब की सीमा पर सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस को मजबूत करने के लिए 5500 होम गार्ड जवानों की भर्ती का निर्णय लिया गया है। ये जवान सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर राज्य के विभिन्न सीमावर्ती ज़िलों में ड्यूटी देंगे। इससे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को भी और अधिक मज़बूती मिलेगी। अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!