4 नवंबर को जालंधर पहुंचेगा अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन, इन अदारों में होगी छुट्टी

Edited By Vaneet,Updated: 02 Nov, 2019 08:27 PM

there will be a holiday in jalandhar on november 4

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके जालंधर शहर में सजाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय ...

जालंधर(जतिन्दर): श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मौके जालंधर शहर में सजाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन के सम्बन्ध में तारीख 04-11-2019 को छुट्टी की घोषणा की गई है। जालंधर शहर में सजाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन समय संभावित ट्रैफिक जाम और बच्चों/विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तारीख 04-11-2019 को नगर निगम की हद में स्थित सभी स्कूल, कॉलेज और आई.टी.आईज (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में छुट्टी की घोषणा की गई है। 

गौरतलब है कि 550वें प्रकाश पर्व मौके गुरुद्वारा जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से पहली अगस्त को आरंभ हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन 4 नवंबर को जालंधर पहुंच रहा है, जोकि 5 नवंबर को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में पहुंच कर संपूर्ण होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!