Edited By Kamini,Updated: 19 Mar, 2025 02:34 PM

घायल हवालाती की पहचान तरुण के रूप में हुई है। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
लुधियाना (स्याल) : लुधियाना की सैंट्रल जेल में एक कैदी पर जानलेवा हमला होने पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सैंट्रेल जेल की एक बैंरक में बंदियों के 2 ग्रुपों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक हवालाती के सिर पर तेजधार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हवालाती को तुरन्त इलाज के लिए जेल गार्द सिविल अस्पताल लेकर आया। घायल हवालाती की पहचान तरुण के रूप में हुई है। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here