पहले प्यार के जाल में फंसाया... फिर विदेश जाकर युवक ने कर दिया बड़ा कांड

Edited By Kamini,Updated: 22 May, 2025 04:00 PM

the young man made the woman s video viral

विदेश गए एक व्यक्ति का घिनौना कारनामा सामने आया है।

पटियाला : विदेश गए एक व्यक्ति का घिनौना कारनामा सामने आया है। पुलिस ने एक युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में विदेश में रह रहे एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पातड़ां थाना अंतर्गत एक गांव की 28 वर्षीय पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 6 माह पहले उसकी गांव के ही गुरसेवक सिंह से फोन पर बातचीत होने लगी थी। जिसने उसे झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना ली।

युवती ने बताया कि जब गुरसेवक सिंह विदेश से घर लौटा तो वह उसे मिलने के लिए मजबूर करने लगा। जब उसने इनकार किया तो उसने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। जब वह दोबारा विदेश गया तो वहां जाकर उसने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने कथित आरोपी गुरसेवक सिंह के खिलाफ पातड़ां थाने में मुकदमा नंबर 87, तारीख 21-5-2025 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!