Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2026 01:47 PM

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम अचानक हिंसक मोड़ ले गया।
जालंधर/फगवाड़ा: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम अचानक हिंसक मोड़ ले गया, जब एक बुलाए गए मेहमान ने अपने साथ बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड (PSO) के साथ आकर विवाद खड़ा कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वही युवक है, जिसने हाल ही में शहर में महंगी कारें—पहले Mercedes और अब लाल रंग की Porsche—से अपनी शाही अंदाज की झलक दिखाई।
जानकारी के अनुसार, समारोह के आयोजकों ने युवक और उसके PSO को हॉल से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन शराब के नशे में युवक ने आपा खो दिया और आयोजकों के रिश्तेदारों पर हमला कर दिया। बाद में, आयोजक पक्ष ने उसे काबू में कर जमकर पीटा। मारपीट में घायल हुए कुछ लोगों ने मेडिकल लेवल रिपोर्ट (MLR) भी कटवाई। शराब के नशे उतरने और अपनी गलती समझने के बाद युवक माफी मांगने आया। इसके बाद उसकी जान बची।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here