Edited By Tania pathak,Updated: 26 Feb, 2021 01:05 PM
बनूड़ के नजदीकी गांव कराला स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के लिए घुसा तो...
बनूड़ (गुरपाल): बनूड़ के नजदीकी गांव कराला स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करने के लिए घुसा तो सायरन बजने के कारण समान वहीं छोड़ कर भाग गया। गुरुद्वारा साहिब की खिड़की की कटी हुई जाली को दिखाते हुए गुरुद्वारा समिति के प्रधान भुपिन्दर सिंह और सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि बीती रात 11.30 बजे अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने के लिए जाली काट कर अंदर घुसा तो गुरुद्वारा साहिब में लगा सायरन बजने लग गया। इसके बाद चोर अपने साथ लेकर आया आरी, पेचकस, प्लास और बाकी समान छोड़ कर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि सायरन बजने के कारण वह एकदम गुरुद्वारा साहिब में आए तो देखा कि खिड़की की जाली टूटी थी और सारा समान ठीक पड़ा थी। उन्होंने इस घटना के बारे में थाना बनूड़ की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि पिछले साल इसी महीनो में अज्ञता चोरों की तरफ से गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़ कर 65 हजार की राशि चोरी कर ली थी। उस समय उन्होंने अंदर सायरन लगा दिए थे जिससे ऐसी घटना के समय गांव के लोगों को सूचना मिल सके। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here