'बस एक अर्जेंट कॉल करनी है'..., Student को राहगीर की मदद करनी पड़ी महंगी, घटना CCTV में कैद

Edited By Urmila,Updated: 11 Jul, 2026 12:09 PM

student swindled in broad daylight

दीनानगर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां स्कूल जा रहे एक स्टूडेंट का मोबाइल फोन बड़े ही अजीब तरीके से लेकर रफूचक्कर होने का मामला सामने आया है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां स्कूल जा रहे एक स्टूडेंट का मोबाइल फोन बड़े ही अजीब तरीके से लेकर रफूचक्कर होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मोबाइल फोन बरामद किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक, लव मेहरा, जो अवांखा का रहने वाला है और दीनानगर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं क्लास का स्टूडेंट है, रोजाना की तरह सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल जा रहा था।

मोटरसाइकिल पर एक युवक उसके पास आया और कहा कि उसे एक अर्जेंट कॉल करनी है। युवक ने कुछ देर के लिए स्टूडेंट का मोबाइल फोन मांगा। स्टूडेंट ने मदद के लिए उसे अपना मोबाइल फोन दे दिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन मिलते ही आरोपी ने पहले उसे लॉक किया और फिर स्टूडेंट से अनलॉक करने को कहा ताकि वह फोन का पैटर्न देख सके। इसके बाद आरोपी ने कॉल रिसीव न करने का नाटक किया और स्टूडेंट को कुछ कदम आगे आने को कहा। जैसे ही स्टूडेंट आगे बढ़ा, बाइक सवार ने अचानक मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी और मोबाइल फोन लेकर मौके से भाग गया।

डरे हुए विद्यार्थी ने तुरंत अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए, चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया जाए और पीड़ित को न्याय दिया जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए आस-पास के CCTV कैमरों से फुटेज खंगाल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!