Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2026 01:11 PM

पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव अजमेर में चोरों द्वारा एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।
हाजीपुर (जोशी): पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव अजमेर में चोरों द्वारा एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत और डर का माहौल पैदा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब भारी गर्मी के कारण परिवार के सदस्य घरों के बाहर सोए हुए थे। चोरों ने पहले जरनैल सिंह पुत्र महिंदर सिंह के घर के एक कमरे की बाहर से ग्रिल उखाड़ दी और अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी के ताले तोड़कर करीब 14 तोले सोने के गहने और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
इसके बाद चोरों ने जरनैल सिंह के भाई जसमेर सिंह पुत्र महिंदर सिंह के घर को अपना निशाना बनाया। वहां भी चोरों ने बिल्कुल उसी तरह कमरे की बाहरी ग्रिल उखाड़कर कमरे के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी के ताले तोड़कर करीब 10 तोले सोने के गहने और 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब परिवार के सदस्य सोकर उठे और घर के अंदर गए। अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस चोरी की घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here