“रातीं मिलण ना आई वे पिंड पहरा लगदा”, ससुराल वालों ने बहू को प्रेमी संग भेजा, चौंकाने वाला मामला

Edited By Urmila,Updated: 01 Apr, 2026 11:05 AM

the revelation of a love affair

“रातीं मिलण ना आई वे पिंड पहरा लगदा” गायक बब्बू मान के इस गीत की पंक्तियां उस समय सच साबित होती नजर आईं, जब रात के अंधेरे में एक विवाहित महिला से मिलने आए दो अज्ञात युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए।

कपूरथला (गुरमीत सिंह) :  “रातीं मिलण ना आई वे पिंड पहरा लगदा” गायक बब्बू मान के इस गीत की पंक्तियां उस समय सच साबित होती नजर आईं, जब रात के अंधेरे में एक विवाहित महिला से मिलने आए दो अज्ञात युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए। दोनों को पकड़कर जमकर पीटा गया। यह दिलचस्प मामला जिला कपूरथला के गांव भंडाल बेट का है, जहां एक विवाहित महिला के सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के साथ प्रेम संबंध बन गए। महिला का पति मुंबई में रह रहा है।

बताया जा रहा है कि देर रात जैसे ही पड़ोसियों ने दो अज्ञात युवकों को घर के पास देखा, उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पहले उनकी जमकर पिटाई की गई और बाद में पूछताछ के दौरान एक युवक ने स्वीकार किया कि वह महिला से मिलने आया था जबकि दूसरा उसका दोस्त था। मौके पर पहुंचे कुछ पत्रकारों ने जब इन युवकों से बात की, तो उन्होंने अपने स्तर पर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल पक्ष ने गांव के कुछ गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस की मौजूदगी में उसे उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला किया। इस फैसले पर दोनों पक्षों की लिखित सहमति भी ली गई है। यह भी सामने आया है कि संबंधित युवक पहले से शादीशुदा है। जब उससे इस बारे में सवाल किया गया तो उसका जवाब हैरान करने वाला था। हालांकि कैमरे के सामने युवक ने महिला को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उसकी पहली पत्नी की प्रतिक्रिया क्या होगी, यह देखना बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!