Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2023 05:46 PM

गुरदासपुर में एक 12 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत की खबर मिली है।
गुरदासपुर (हेमंत): गुरदासपुर में एक 12 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत की खबर मिली है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह मोबाइल फोन चार्ज लगा रहा था। मृतक लड़के की पहचान लवली निवासी गांधिया पनियाड़ के रूप में हुई है।
मृतक लड़के के रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लवली मोबाइल चार्ज लगाने लगा तो अचानक उसका हाथ बिजली के तार से लग गया और उसे करंट लग गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक लवली के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here