BJP नेता के घर शोक की लहर, परिवार में इस करीबी रिश्तेदार की हुई मौ'त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 May, 2025 09:54 PM

wave of mourning at bjp leader s house

जालंधर में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालातों में मौत होने की सूचना है।

जालंधर : जालंधर में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालातों में मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग महिला का कमरे में से शव बरामद हुआ है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान विनोद कुमारी दुग्गल पत्नी भीम सेन दुग्गल जोकि मोता सिंह नगर के रहने वाले थे, के रूप में हुई है। वहीं महिला के घर से गहने व मोबाइल भी मिसिंग बताया जा रहा है, जिसके बाद यह लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के पति का कहना है कि वह आज दोपहर किसी काम से बाहर गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो कमरा अंदर से लॉक था, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला तो, पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने विनोद कुमारी को मृत करार दे दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मृतक महिला भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार बताई जा रही है जोकि उनकी ताई लगती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है, लेकिन फिर भी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!