Edited By Tania pathak,Updated: 26 Feb, 2021 11:01 AM
इस बार फरवरी महीने के दौरान गर्मी का पिछले 57 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है।
लुधियाना (सलूजा): पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने दावा किया है कि इस बार फरवरी महीने के दौरान महानगर में गर्मी का पिछले 57 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। पी.ए.यू. मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर ने बताया कि 1973 में फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सैल्सियस रहा था जबकि इस वर्ष यह 30 डिग्री सैल्सियस को पार करते हुए 30.2 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच चुका है।
वर्ष तिथि अधिकतम तापमान
1973 23 फरवरी 29.5 डिग्री सैल्सियस
2001 24 फरवरी 29.4 डिग्री सैल्सियस
2001 25 फरवरी 29.5 डिग्री सैल्सियस
वर्ष तिथि अधिकतम तापमान
2021 22 फरवरी 26.6 डिग्री सैल्सियस
2021 23 फरवरी 30 डिग्री सैल्सियस
2021 24 फरवरी 30.2 डिग्री सैल्सियस
2021 25 फरवरी 30.2 डिग्री सैल्सियस
डा. प्रभजोत कौर ने कहा है कि आई. ऐम. डी. की तरफ से जो उनको फारकास्ट मिली है, उसके मुताबिक पंजाब के तटीय इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबैंस का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिस के साथ हलकी बून्दाबांदी हो सकती है, सुबह के समय पर बादल छाए रहने की आशंका है। हालांकि आज अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व न्यूनतम 12.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह हवा में नमी की मात्रा 95 व शाम को 35 प्रतिशत रही। आने वाले 24 घंटे के दौरान में मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here