Edited By Urmila,Updated: 20 Aug, 2025 06:15 PM

शहर में पिछले कई महीनों से किसी न किसी एरिया में गोलियां चलने की कई घटनाएं सामने आ रहीं है जोकि रुकने का नाम नहीं ले रही।
जालंधर (कुंदन, पंकज) : शहर में पिछले कई महीनों से किसी न किसी एरिया में गोलियां चलने की कई घटनाएं सामने आ रहीं है जोकि रुकने का नाम नहीं ले रही। सोचने वाली बात यह है कि जालंधर शहर में कई महीनों से कई आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी है। पिछले 1 महीने से ही जालंधर शहर में 3 मर्डर हो चुके हैं जिसे पुलिस द्वारा ट्रेस तो कर लिया गया पर क्राइम को रोकने में जालंधर पुलिस कमजोर दिखती नजर आ रही है।
कहीं रास्ते पर चल रहे राहगीर को भरे बाजार लूट लिया जाता है। अभी कल की बात करें तो जालंधर के हॉस्पिटल के एक डॉक्टर की कार रोकर उसके पैर में गोली मारी गई। सौभाग्यवश डॉक्टर ने भाग कर अपनी जान बचाई। जालंधर शहर का क्राइम इतना बढ़ चुका है कि उसे रोकने के लिए जालंधर पुलिस के उच्च अधिकारियों की पुलिस टीम उसे कंट्रोल करने में कहीं भी नजर नहीं आ रही है।
आम लोगों के सड़कों पर चालान काटने में व्यस्त जालंधर पुलिस अगर अपराधी घटनाओं को लगाम लगाने में भी थोड़ा व्यस्त हो जाए तो जालंधर शहर में हर रोज होने वाली आपराधिक घटनाएं काफी हद तक कम हो सकती है। अगर जालंधर का पुलिस विभाग ऐसा करने में सफल हो जाए तो जालंधर शहर से क्राइम का ग्राफ काफी हद तक कम हो सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here