नौकरी तलाश रहे युवक को लड़की ने दिया शारीरिक संबंध बनाने का Offer, फिर ऐेेसे खेला खेल

Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2020 02:53 PM

the girl offered a relationship to a young man looking for a job

यहां सैक्टर -20 के रहने वाले एक नौजवान को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर एक शातिर लड़की ने ऐसी चाल चली

चंडीगढ़(संदीप): यहां सैक्टर -20 के रहने वाले एक नौजवान को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर एक शातिर लड़की ने ऐसी चाल चली, जिसके बारे नौजवान ने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, सोशल साइट पर नौजवान की दोस्ती एक शातिर लड़की के साथ हो गई। लड़की ने उसके साथ ऐसी ठगी मारी कि उसे भनक भी नहीं लगी। लड़की ने कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। इसी आड़ में महिला ने सैक्टर-20 निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन 2,13,575 रुपए की धोखाधड़ी की। साइबर सैल द्वारा केस की जांच किए जाने के बाद सैक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आई.टी. एक्ट व अन्य वारदातों के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तरह-तरह के बहाने बनाकर बैंक खाते में डलवाए पैसे
सैक्टर-20 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों वह गूगल पर ऑनलाइन नौकरी तलाश रहा था। इसी दौरान उसने एक वैबसाइट खोली। यहां कई लोगों के साथ उसकी चैटिंग हुई। इसी दौरान एक महिला ने उसे एक व्हाट्सएप नंबर भेजते हुए अपने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। उस महिला का ऑफर स्वीकार करते हुए वह महिला के पास जाने के लिए तैयार हो गया और उसे कमरे पर आने को कहा। वह महिला भी उसके पास आने के लिए तैयार हो गई। महिला ने ऑनलाइन सुरक्षा किट खरीदने के लिए पैसे भेजने को कहा। व्यक्ति ने महिला के बताए हुए खाते में पैसे जमा करवा दिए लेकिन इसके बाद उस महिला ने कमरे से आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने शिकायतकर्ता को बताया कि इस बार उसने अपने तौर पर एक होटल में कमरा बुक करवा दिया है। महिला ने कमरे की बुकिंग का विवरण उसे भेजकर कमरे की बुकिंग के पैसे उसे दिए हुए व्यक्ति के पास जमा करवाने के लिए कहा। इस तरह से उस महिला ने शिकायतकत्र्ता से 2.13 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे डाला। उस व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!