मानसिक रूप से बीमारी बेटी के साथ पिता ने हदें की पार, गर्भवती होने पर... लोग सरकार से लगा रहे गुहार

Edited By Urmila,Updated: 07 Sep, 2025 03:03 PM

the father kept hunting his daughter

समाज में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं मानवता को शर्मसार कर देती हैं।

मलोट ( शाम जुनेजा) : समाज में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं मानवता को शर्मसार कर देती हैं जिससे लगता है कि इंसान इस हद तक गिर सकता है। मलोट में एक व्यक्ति ने न केवल अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया जा रहा था। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया गया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

मामला स्थानीय लोगों के संज्ञान में आने के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद सिटी मलोट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां का 5 साल पहले निधन हो गया था, उसके 3 छोटे भाई-बहन हैं। मोहल्ले के नगर पार्षद मोती राम, गुरदीप सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि मोहल्ले की आशा कार्यकर्ताओं ने समाजसेवियों की मदद से मोहल्ले की ही एक 13 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को बुरी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खराब थी।

जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो पता चला कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है और उसका गर्भपात भी कराया गया है। सिटी मलोट पुलिस द्वारा इस मामले की जांच करने पर पता चला कि लड़की का पिता ही उसकी इस हालत के लिए जिम्मेदार है। सिटी मलोट पुलिस ने पीड़िता के आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

डी.एस.पी. मलोट इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पीड़िता का पिता बेहद क्रूर और बेरहम इंसान है जो अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित करता था। उसकी पत्नी की पांच साल पहले मौत हो चुकी है और अब पीड़िता, उसकी छोटी बहन और दो छोटे भाई अपने पिता के साथ रह रहे थे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बच्चों का कोई वारिस नहीं इस लिए पीड़ित लड़की व बाकी बच्चों को बाल गृह में भरण-पोषण दिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!