“तेरी सिक्योरिटी Withdraw कराणी हुण",  मजीठिया का मशहूर Punjabi Singer को मजाकिया अंदाज में तंज

Edited By Vatika,Updated: 28 Feb, 2026 11:14 AM

bikram majithia

पंजाब की सियासत में इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

पंजाब डेस्कः पंजाब की सियासत में इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर रणजीत बावा स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान मजीठिया ने मजाकिया अंदाज में बावा से कहा, “तेरी सिक्योरिटी withdraw कराणी हुण।” यह बयान सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुराते नजर आए, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
 

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाबी कलाकार गिप्पी ग्रेवाल और जॉर्डन संधू की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। उस समय मजीठिया ने सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अनुचित और खतरनाक करार दिया था। मजीठिया ने आरोप लगाया था कि जो कलाकार शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से मुलाकात करते हैं, उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या प्रशासन ऐसे फैसलों से कलाकारों को जोखिम में डाल रहा है। फिलहाल, कार्यक्रम में दिया गया उनका यह मजाकिया बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!