सेहत विभाग के डायरैक्टर ने सरकारी अस्पताल में की चैकिंग, मचा हड़कंप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Oct, 2022 04:04 PM

the director of the health department was attacked in the hospital

सेहत और परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने बीती देर शाम सरकारी अस्पताल टांडा में अचानक चैकिंग की।

टांडा उड़मुड़ (परमजीत मोमी) : सेहत और परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने बीती देर शाम सरकारी अस्पताल टांडा में अचानक चैकिंग की। इस दौरान विभाग की तरफ से अस्पताल में मौजूद सहूलियतों बारे जायजा लिया गया। इस मौके उनके साथ सिविल सर्जन होशियारपुर डा. प्रीत महिंद्र सिंह, एस.एम.ओ. टांडा डा. बिक्रमजीत सिंह और सरकारी अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद था। 

इस मौके डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने बताया कि इस चैकिंग मुहिम का एक ही मकसद है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को सूहिलयतें मिल सकें। इस मौके उन्होंने अस्पताल प्रशासन को एमरजैंसी वार्ड में मरीजों के साथ सही व्यवहार करने की नसीहत दी। इस मौके पर सिविल सर्जन होशियारपुर डा. प्रीत महिंद्र सिंह ने डा. रणजीत सिंह घोतड़ा को अस्पताल में पेश आ रही दिक्कतों बारे भी जानकारी दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!