2 hours ago
4 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
23 hours ago
1 day ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
बैसाखी वाले दिन गया था कनाडा व दशहरे वाले दिन आएगा तनवीर घुम्मन का शव
Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Oct, 2019 10:13 AM
मामला कनाडा में रोड एक्सीडैंट में मारे गए 3 पंजाबी विद्यार्थियों का
जालंधर(स.ह.): कनाडा के ओंटेरियो में हुए गत दिन सड़क हादसे में सिटी के कारोबारी लाली घुम्मन के बड़े बेटे तनवीर सिंह घुम्मन (19) की दर्दनाक मौत हो गई थी। गाड़ी में सवार टांडा के रहने वाले युवा पति-पत्नी की भी मौत हुई है। तनवीर घुम्मन इसी साल बैसाखी वाले दिन स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और अब हादसे में मारे जाने के बाद दशहरे वाले दिन उसका शव जालंधर पहुंचेगा। बैंक कालोनी में रहने वाले तनवीर के पिता भूपिंद्र सिंह उर्फ लाली घुम्मन बताते हैं कि उन्हें शनिवार करीब 11-12 बजे कनाडा से कॉल आई। कॉल करने वाला खुद को कनाडा का पुलिस अधिकारी बता रहा था। उसने फोन करके बताया कि तनवीर की रोड एक्सीडैंट में मौत हो गई है। उन्होंने सोचा कि कोई मजाक कर रहा है जिस पर उन्होंने कॉल करने वाले को गालियां निकाल दीं, लेकिन कनाडा के पुलिस अधिकारी ने तनवीर सिंह के जन्म की तारीख, साल, पिता का नाम व पता बताया तो भूपिंद्र सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। तनवीर की मौत की खबर सुनकर घर में चीखो-पुकार मच गई। देखते ही देखते इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और पूरे इलाके में मातम छा गया। घुम्मन बताते हैं कि उन्हें बेटे की मौत का जरा भी विश्वास नहीं हो रहा था जिसके चलते उन्होंने तनवीर के कॉलेज व जिस गुरुद्वारा साहिब में उनके जानकार रहते हैं वहां पर फोन किया लेकिन वहां से भी तनवीर की मौत की खबर सुनी। उनके 2 बेटों में से तनवीर घुम्मन बड़ा था। तनवीर समेत गाड़ी में सवार 5 लोग जॉब से वापस आकर कालेज क्लास लगाने जा रहे थे कि इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी 100 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो गई। तनवीर समेत टांडा का एक युवक व उसकी पत्नी भी हादसे में मारे गए। पिता मायूस, बेटे के वियोग में मां भी बेहाल शनिवार को पिता रो-रोकर बेटे तनवीर की बातें सुना रहे थे। पिता का हाल देखकर तनवीर की मौत का दर्द बंटाने आए सगे संबंधी व आसपास के लोग भी खुद के आंसू नहीं रोक पा रहे थे। जिस बेटे का भविष्य संवारने के लिए कनाडा भेजा उस बेटे की मौत की खबर ने मां को भी बेहाल कर दिया है। तनवीर की मां हरजोत कौर घुम्मन बेहाल व गुमसुम सी बैठी थी। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। तनवीर की मौत के बाद उसके दोस्तों ने फेसबुक पर उसे श्रद्धांजलि दी। मृतक युवक कम्प्यूटर साइंस की स्टडी के लिए कनाडा गया था। इस साल जन्मदिन माता-पिता से दूर मनाया था...कहता था अगला साथ मनाएंगे तनवीर घुम्मन ने 18 वर्ष में इस साल का जन्मदिन अपने माता-पिता व भाई से दूर मनाया था। 15 जून 2019 को उसका जन्मदिन था लेकिन करीबियों की मानें तो तनवीर अपने माता-पिता से दूर होकर जन्मदिन मनाकर खुश नहीं था। हालांकि वह अक्सर कहता था कि पढ़ाई-लिखाई के बाद वह अच्छी जॉब करेगा और फिर सभी को विदेश बुला लेगा। वहीं जन्मदिन पर उसने माता-पिता से बात करते हुए यह भी कहा था कि अगला जन्मदिन वह फिर एक साथ मनाएंगे। करीबियों ने कहा कि लाली घुम्मन अपने बेटे को विदेश भेज कर काफी खुश थे लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में धकेल दिया।
लुधियाना में 3 दिन से खड़ी लावारिस हालत में कार, दहशत में इलाके के लोग
जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर! 4 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिकल दुकानें
बिजली खपतकारों के लिए अहम खबर, करेंगे यह काम तो नहीं आएगा बिल
Ludhiana: बैंक ऑफ बड़ौदा का ATM उखाड़ने वाले 2 शातिर दबोचे, पांच दिन पहले की थी नाकाम कोशिश
आज से 3 दिनों के पंजाब दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें शेड्यूल
जालंधर में उमस भरी चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल, आने वाले दिनों में मौसम बदलने के आसार
टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी 6 दिन से रहस्यमयी हालात में लापता, तलाश में जुटी पुलिस
पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिनों तक बारिश और तेज आंधी का Yellow Alert
पंजाब दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, 3 दिन में करेंगे कई बड़े कार्यक्रम
Weather: पंजाब में बारिश की दस्तक, आंधी-तूफान को लेकर 3 दिन का Yellow Alert, पढ़ें मौसम का पूरा...
USD $
30/06/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में धन लाभ होने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अचानक कोई नया अवसर मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। उधार पर दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों की किसी बड़ी कंपनी के साथ डील हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाकर चलें। कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिली सफलता माता-पिता की प्रसन्नता का कारण बन सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम आज...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव बातचीत से खत्म हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहायता मिल...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज क्रोध करने से बचें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes