पंजाब में चुनावों वाले दिन बिगड़ा माहौल,  जानें कहां-कहां हुई झड़प

Edited By Urmila,Updated: 01 Jun, 2024 06:16 PM

the atmosphere deteriorated on the day of elections in punjab

पंजाब में आज सुबह से ही मतदान का काम चल रहा है और अब कुछ ही समय बचा है क्योंकि मतदान का समय शाम 6 बजे तक था।

चंडीगढ़: पंजाब में आज सुबह से ही मतदान का काम चल रहा है और अब कुछ ही समय बचा है क्योंकि मतदान का समय शाम 6 बजे तक था। इस बीच पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक जारी रहा तो कई जगहों पर माहौल बिगड़ता भी नजर आया।  इस दौरान पोलिंग बूथों पर हंगामा होता रहा।

लुधियाना में राजा वड़िंग और आप कार्यकर्ता आमने-सामने

महानगर की राजनीति उस समय गड़बड़ा गई जब राजा वड़िंग की आप के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी से बहस हो गई। पप्पी पराशर के बेटे ने आरोप लगाया कि वह बूथ पर बैठे थे कि राजा वड़िंग ने कहा कि वह बाहर से आए हैं, इसलिए लुधियाना के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जवाब नहीं दे रहे। इसके बाद माहौल पूरी तरह गर्म हो गया।

तरनतारन में भाजपा के पोलिंग बूथ पर हमला

बताया जा रहा है कि तरनतारन में भारतीय जनता पार्टी के बूथ पर शरारती तत्वों ने हमला किया और पोस्टर फाड़ दिए और यहां भी हालात खराब दिखे।

आदमपुर में भिड़े आप और कांग्रेस कार्यकर्ता 

यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस बीच वोट डालने आए एक बुजुर्ग की पिटाई की खबर भी सामने आई है, जो घायल हो गया। इसे लेकर माहौल पूरी तरह से गरमा गया था, हालांकि इस मामले में एक गिरफ्तारी भी हुई है और अब जानकारी मिल रही है कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि वोटों को देखते हुए पुलिस ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।  ई.वी.एम. मशीनों में उम्मीदवार की किस्मत कैद हो होगी   जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!