फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर लारैंस के नाम पर दी थी धमकी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Nov, 2024 08:37 PM

the absconding accused in the extortion case in jalandhar has been arrested

जालंधर पुलिस द्वारा फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को काबू किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर की देहात पुलिस ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जालंधर : जालंधर पुलिस द्वारा फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को काबू किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर की देहात पुलिस ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल सभ्रवाल निवासी नकोदर के रूप में हुई है, जिसे जालंधर की नकोदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2021 में फिरौती मांगने की घटना को अँजाम दिया था, जिसके बाद लगातार फरार चल रहा था। 

इस बारे जानकारी देते जालंधर देहात पुलिस के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत खख ने बताया कि आरोपी ने 2021 में व्हाटसअप काल के जरिए गैंगस्टर लारैंस का साथी होने का दावा कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। जिस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उक्त आरोपी पिछले कुछ समय से फरार चल रहा था। खख का कहना है कि पिछले कुछ समय से पुलिस उस पर नजर रख रही थी, जिसे आज गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया है। इस सबके बीच आरोपी बारे बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में फरार चल रहे जीशान का साथी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!