नगर कौंसिल चुनाव में तनाव! नामांकन दाखिल करने आए उम्मीदवार की फाइल छीन भागा शख्स

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2026 11:41 PM

tension in municipal council elections

गढ़शंकर नगर कौंसिल गढ़शंकर चुनाव के लिए 13 वार्डों के लिए अंतिम दिन 54 उम्मीदवारों ने आपने नामांकन पत्र भरे और अब नामांकन पत्र भरने वालों की गिनती 61 हो गई।

सैला खुर्द  (अरोड़ा) :  गढ़शंकर नगर कौंसिल गढ़शंकर चुनाव के लिए 13 वार्डों के लिए अंतिम दिन 54 उम्मीदवारों ने आपने नामांकन पत्र भरे और अब नामांकन पत्र भरने वालों की गिनती 61 हो गई। 

उधर आज रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम कार्यालय में वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के उमीदवार से पवन कुमार से कोई व्यक्ति नामांकन पत्र छीन कर फरार हो गया, जिसके बाद एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस के हल्का इंचार्ज व डिप्टी स्पीकर में नोक झोंक भी हुई। इसके बाद कांग्रेस की और पवन कुमार ने दोबारा नामांकन पत्र की फाइल तैयार कर जमा करवा दी। रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम संजीव कुमार के समक्ष मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली और पवन कुमार ने कहा पुलिस के सामने हमारे प्रत्याशी के नामांकन पत्र छीन कर एक व्यक्ति फरार हो गया। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। इस दौरान अमरप्रीत सिंह लाली और वहां पर उपस्थित डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी से भी उनकी नोक झोंक हुई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!