युवक को गोली लगने के मामले में नया मोड़! कुछ और ही निकला मामला

Edited By Kalash,Updated: 28 Aug, 2024 10:29 AM

tanda hoshiarpur firing case

घायल युवक साहिल ने उस समय भ्रामक बयान देते हुए बताया था कि किसी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उस पर गोली चलाई है।

टांडा : बीते दिनों अहियापुर में गोली चलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जानकारी के अनुसार टांडा पुलिस ने साहिल, कार्तिक, कृष और कुछ अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बीते दिनों अहियापुर में एक युवक को जांघ में गोली लगने के कारण टांडा के अस्पताल में लाया गया था। घायल युवक साहिल ने उस समय भ्रामक बयान देते हुए बताया था कि किसी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उस पर गोली चलाई है।

खुद हिस्ट्रीशीटर रहे युवक की कहानी संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अपने साथियों के साथ अवैध असले से छेड़छाड़ करते हुए उसे गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!