पंजाब सीमा पर घुसपैठ की कोशिश? बॉर्डर पर संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jun, 2025 05:37 PM

suspected bangladeshi arrested at the border

पंजाब के बार्डर पर एक बंगलादेशी के गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फाजिल्का सेक्टर में सीमा के पास घूम रहे एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फाजिल्का (नागपाल)  : पंजाब के बार्डर पर एक बंगलादेशी के गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि फाजिल्का सेक्टर में सीमा के पास घूम रहे एक बांग्लादेशी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति फाजिल्का सेक्टर में घूम रहा था, तभी उसे बीएसएफ ने पकड़ लिया। बीएसएफ द्वारा पकड़े गए बांग्लादेशी व्यक्ति को सदर फाजिल्का थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति गांव पठियाल, जिला जमालपुर, बांग्लादेश का रहने वाला है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि वह ज्यादा कुछ बोलने व बताने में असमर्थ लग रहा है तथा पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए व्यक्ति से कुछ बरामद नहीं हुआ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!