केंद्र का अडिय़ल रवैया देश के संघीय ढांचे के लिए खतरा: जाखड़

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2020 10:27 AM

sunil jakhar protest against farmer bill

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा कल कांग्रेसी मंत्रियों व विधायकों के साथ दिए गए धरने के बाद भी पंजाब कांग्रेस किसानों व पंजाब के हितों को लेकर अपने संघर्ष को कम करने वाली नहीं है।

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा कल कांग्रेसी मंत्रियों व विधायकों के साथ दिए गए धरने के बाद भी पंजाब कांग्रेस किसानों व पंजाब के हितों को लेकर अपने संघर्ष को कम करने वाली नहीं है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस की ओर से संघर्ष की शुरूआत कर दी गई है। अब कांग्रेस दीवाली के त्यौहार के बाद अपने संघर्ष को और तीखा करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ  पंजाब कांग्रेस द्वारा दीवाली के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्रमवार धरने शुरू कर दिए जाएंगे। इस धरने पर क्रमवार पंजाब के विधायक व कांग्रेसी नेता बैठा करेंगे। इसका उद्देश्य देश के लोगों को यह बताना है कि किस तरह मोदी सरकार पंजाब के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को यह पता होना चाहिए कि पंजाब का किसान देश का अन्नदाता है। राज्य में आई हरित क्रांति के बाद ही देश अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सका था। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से किसान अपने तथा पंजाब के अस्तित्व को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। इसलिए केंद्र को अब तुरन्त पंजाब के किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए क्योंकि राज्य में असंतोष फैलने का लाभ पाकिस्तान व अन्य पड़ोसी देश उठा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!