आज मन में दबी बात सांझी करेंगे 'सुनील जाखड़', 12 बजे फेसबुक पर होंगे Live

Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2022 09:34 AM

sunil jakhar fb live

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने बेशक उदयपुर जाने का अपना प्रोग्राम टाल

चंडीगढ़ (हरिश्चन्द्र): पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने बेशक उदयपुर जाने का अपना प्रोग्राम टाल दिया है लेकिन वह अपनी भड़ास फेसबुक के द्वारा निकालने जा रहे हैं। सूत्रों अनुसार जाखड़ 14 मई को 12 बजे फेसबुक पर लाइव होंगे और पंजाबियों के साथ हर वह बात सांझी करेंगे, जो उन्होंने अब तक मन में दबाई हुई है।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस चिंतन कैंप आयोजित कर रही है और जाखड़ चाहते थे कि वह उसी दौरान कांग्रेस की अंदरूनी नीतियां, जातिगत राजनीति का पर्दाफाश करें। जाखड़ को पार्टी के 79 में से 42 विधायकों के समर्थन के बावजूद मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था, जिससे आहत होकर उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!