पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी के निधन पर सुनील जाखड़ ने जताया दुख

Edited By Kamini,Updated: 12 Jun, 2025 07:34 PM

sunil jakhar expressed grief over the demise of vijay rupani

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी की भी मौत की जानकारी मिली है।

पंजाब डेस्क :  गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी की भी मौत की जानकारी मिली है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है।

पंजाब भाजपा प्रभारी के निधन पर सुनील जाखड़ ने ट्वीट (x) अकाउंट पर दुख जताया। सुनील जाखड़ ने लिखा कि, ''यह जानकर बहुत दुख और हृदय विदारक है कि विजय रूपाणी जी आज अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार थे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वे एक विनम्र और दयालु व्यक्ति और जमीनी नेता थे। मुझे उनसे जुड़ने का सौभाग्य मिला, क्योंकि वे पंजाब भाजपा के प्रभारी थे। वे एक सच्चे "सज्जन राजनेता" थे। गुजरात ने न केवल उनके रूप में एक महान नेता खो दिया है, बल्कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि मुझे उनका कोमल और सौम्य स्वभाव बहुत प्यारा लगता था। सार्वजनिक जीवन में उनकी बुद्धिमत्ता और सादगी की कमी खलेगी।''

PunjabKesari

आपको बता दें कि, अहमदाबाद में आज भयानक प्लेन क्रैश हुआ है। इस दौरान विमान में सवार सभी 242 यात्रियों का निधन हो गया है। आपको बता दें कि ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और टेकऑफ के तुरंत बाद ये प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी का निधन हो गया है। वह अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे। आपको बता दें कि इस हादसे में प्लेन में सवार किसी भी यात्री की जान नहीं बची है। इसे लेकर अहमदाबाद पुलिस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पुष्टी की है कि इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों का निधन हो गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!