जाखड़ का आम आदमी पर तंज : केजरीवाल की बेल पर 'सत्यमेव जयते' तो मजीठिया की जमानत पर जीत क्यों नहीं?

Edited By Urmila,Updated: 02 Feb, 2026 05:43 PM

sunil jakhar big statement on bikram majithia bail

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सीनियर अकाली लीडर बिक्रम मजीठिया की बेल पर बड़ा बयान देते हुए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सीनियर अकाली लीडर बिक्रम मजीठिया की बेल पर बड़ा बयान देते हुए आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी भी इसी हालत में थी और जब केजरीवाल जेल से बाहर आए थे, तो पार्टी ने एक बयान दिया था - 'सत्यमेव जयते'। उन्होंने कहा कि  मजीठिया की जमानत को अब सच की जीत नहीं कहा जा सकता।

इससे पंजाब सरकार के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी दिवाला निकला है। एक के बाद एक, इनकम से ज़्यादा संपत्ति के जितने भी केस उन्होंने फाइल किए थे, वे सब वापस ले लिए गए हैं। आम आदमी पार्टी सरकार की एक पॉलिसी बन गई है और पुलिस का सिस्टम उनके हाथ में है।

चाहे उनके विरोधी हों, पॉलिटिकल लीडर हों, अखबार हों या जर्नलिस्ट हों, उन्हें चुप कराने के लिए एक के बाद एक झूठे केस किए जा रहे हैं और कोर्ट में सारे केस खारिज हो चुके हैं। कई बार खुद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने जाकर उन लोगों से माफी मांगी है और कलम की ताकत के आगे सिर झुकाया है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!