खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह रोमानिया से गिरफ्तार, कई लोगों का कर चुका है कत्ल

Edited By Vaneet,Updated: 17 Aug, 2019 02:41 PM

5 अगस्त, 2015 को अदालत ने दोषी करार दिया गया था, साल 2016 दौरान वह पैरोल दौरान फरार हो गया था।

चंडीगढ़: पिछले लंबे समय से वांछित खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस ने रोमानिया से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते बताया कि'पंजाब पुलिस ने दरअसल 'इंटरपोल' के जरिए सुखप्रीत के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यही खबर मिली है कि बदमाश सुखप्रीत सिंह को 4-5 दिन पहले रोमानिया के एक हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इंटरपोल के अधिकारी पंजाब पुलिस के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं करते। PunjabKesari 

उल्लेखनीय है कि सुखप्रीत सिंह ने 20 मार्च, 2011 को अपने ही गांव कुस्सा (मोगा) में एक कत्ल किया था। इस मामले में उसे 5 अगस्त, 2015 को अदालत की तरफ से दोषी करार दिया गया था। अगले साल 2016 दौरान वह पैरोल दौरान फरार हो गया था। फिर उसे भगौड़ा भी ऐलान दिया गया था। 17 जनवरी, 2017 को उस डब्बवाली के एक व्यापारी का कत्ल किया था। फिर उसने उसी वर्ष जुलाई में जैतो के एक ओर कारोबारी रवीन्द्र पप्पू कोछड का भी कत्ल कर दिया था। इस के इलावा जून 2017 दौरान सुखप्रीत सिंह बूढ़ा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर  पोल्ट्री फार्म के मालिक हरदेव सिंह गोगी जटाना  निवासी रामपुरा फूल (बठिंडा) की भी जान ले ली थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!