कैंडल मार्च के दौरान जालंधर पुलिस ने सुखपाल खैहरा को लिया हिरासत में

Edited By Mohit,Updated: 25 May, 2020 07:14 PM

sukhpal khaira arrested

पंजाब एकता पार्टी का प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा को आज जालंधर पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

जालंधर (सोनू): पंजाब एकता पार्टी का प्रधान सुखपाल सिंह खैहरा को आज जालंधर पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल, बीते दिनों हुए कब्बडी खिलाड़ी अरविंदर जीत सिंह के कत्ल के बाद उसके परिवार के हक में सुखपाल खैहरा द्वारा आज कैंडल मार्च निकाला जा रहा था, जिस दौरान इस कैंडल मार्च में सोशल डिस्टेंस की उल्लंघना को देखते हुए डिवीजन नंबर 4 की पुलिस द्वारा खैहरा को हिरासत में लिया गया। 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति लॉकडाउन की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!