पत्नी की बेवफाई पति ना कर सका बर्दाश्त, दुखी होकर उठाया खौफनाक कदम

Edited By Mohit,Updated: 15 Nov, 2020 04:22 PM

suicide case in bathinda

गांव तिउना की पंचायत के मैंबर ने अपनी पत्नी के नाजायज संबंधों के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

बठिंडा (कुनाल): गांव तिउना की पंचायत के मैंबर ने अपनी पत्नी के नाजायज संबंधों के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की उम्र 45 वर्षीय बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार मृतक जीत सिंह ने कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी को गांव के ही कुछ व्यक्तियों से फोन पर बातचीत करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद उसने उन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी कर दी लेकिन कोई कार्रवाई ना हुई। 

इस बात को लेकर मृतक का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था। इससे तंग होकर जीत सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक तीन बेटियों का पिता था। उधर मृतक के परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!