Boyfriend ने आने से मना किया तो करवाचौथ का व्रत खोलने से पहले लड़की ने किया सुसाइड

Edited By swetha,Updated: 28 Oct, 2018 12:50 PM

खालसा कालेज बी.एस.सी. साइंस की स्टूडैंट ने शनिवार देर शाम फंदा लगाकर  आत्महत्या  कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रैंड के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन  उसने आने से मना कर दिया तो लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा...

अमृतसर(कुमार): खालसा कालेज बी.एस.सी. साइंस की स्टूडैंट ने शनिवार देर शाम फंदा लगाकर  आत्महत्या  कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रैंड के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन  उसने आने से मना कर दिया तो लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। 


जानकारी के अनुसार कादिया निवासी (22) साल की युवति खालसा कालेज में बी.एस.ई. साइंस कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती पट्टी के एक युवक के साथ हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई। इसके तहत शनिवार को करवा चौथ दौरान लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रैंड के नाम पर व्रत रख लिया।  पूरा दिन भूखी प्यासी वह अपने ब्वॉयफ्रैंड का इंतजार करती रही, शाम को चांद निकलने पर जब लड़की का ब्वॉयफ्रैंड नहीं आया तो वह मायूस हो गई इस पर लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

थोड़ी देर बाद उसकी सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने नहीं खोला, शक होने पर उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को सूचित किया। इस पर तुरंत मौके पर पहुंचकर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा और देखा की लड़की की लाश पंखे से लटक रही थी और उसकी मौत हो चुकी थी। ए.डी.सी.पी. लखबीर सिंह ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!