ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने दी जान

Edited By swetha,Updated: 18 Aug, 2019 03:15 PM

suicide case

श्री मुक्तसर साहिब के लंबी के गांव मोहला की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों से परेशान होकर जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली।

 श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के लंबी के गांव मोहला की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों से परेशान होकर जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को दलजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन वरनीत कौर का विवाह 10 साल पहले गांव मोहला के नरिंद्र जीत सिंह के साथ हुआ था।

 पिछले 4 साल से नरिंद्रजीत और उसकी मां वरनीत को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करते थे। राखी वाले दिन उस के पति ने उसे 2 लाख रुपए लाने के लिए कहा। इस कारण उसने खुदकुशी कर ली। मामले की जांच कर रहे थाना प्रमुख दरबार सिंह ने बताया कि पीडित परिवार के बयानों के आधार पर पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!