चीनी की 100 बोरियां गाड़ी में भर कर ले गए चोर, दुकानदारों में दहशत

Edited By Kalash,Updated: 24 Aug, 2026 01:59 PM

sugar theft in punjab

स्थानीय अड्डा झबाल के बाहर अटारी रोड पर बने किराना स्टोर को गत रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया।

झबाल (नरिंदर): स्थानीय अड्डा झबाल के बाहर अटारी रोड पर बने किराना स्टोर को गत रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। मौके पर बजाज किराना स्टोर के मालिक महिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने अटारी रोड पर उनके बनाए गोदाम में स्टोर का शटर तोड़कर अंदर से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 100 बैग चीनी, 100 टिन घी और दूसरा किराना सामान चुरा लिया।

CCTV फुटेज के मुताबिक चोर बड़ी गाड़ियों में आए थे, जिसमें उन्होंने सारा सामान गाड़ियों में लाद लिया और फरार हो गए। इस बारे में झबाल थाने में अर्जी दी गई है, झबाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। झबाल मार्केट में हुई इस घटना से एक बार फिर मार्केट के दुकानदारों में दहशत फैल गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!