कैनेडा में नौजवान की अचानक हुई मौत, कुछ ही दिनों में मिलनी थी पी.आर.

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Aug, 2021 06:50 PM

sudden death of young man in canada

यहां की टीचर कालोनी निवासी एक परिवार का एक लड़का जो अढ़ाई साल पहले कैनेडा गया था और अब कुछ दिन बाद ही उसको पी.आर. मिलने वाली थी। लेकिन परिवार की खुशियां उस समय....

फरीदकोट (राजन): यहां की टीचर कालोनी निवासी एक परिवार का एक लड़का जो अढ़ाई साल पहले कैनेडा गया था और अब कुछ दिन बाद ही उसको पी.आर. मिलने वाली थी। लेकिन परिवार की खुशियां उस समय पर मातम में बदल गई जब आज सुबह ही उनको कैनेडा से फोन आया कि उनके पुत्र की अचानक मौत हो गई है। टीचर कालोनी निवासी पंजाब पुलिस के सेवा मुक्त कर्मचारी बेअंत सिंह गिल ने बताया कि उसका पुत्र जसविन्दर सिंह करीब अढाई साल पहले कैनेडा गया था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका फ़ोन आया था कि उसका पी.आर. का ड्रा निकला है और अब उसकी तरफ से फाइल लगाने पर बहुत जल्द पी.आर. मिल जाएगी। जिसके बाद वह अपना काम आरंभ कर कईयों को रोज़गार दे पाएगा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि वाहिगुरू को कुछ और ही मंज़ूर है। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट होने के बावजूद वह कोरोना के कारण कैनेडा को सीधी फ्लाइट न होने के कारण अपने पुत्र के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकते। 

उन्होंने बताया कि वह सुबह बाथरूम गया तो काफ़ी समय बाहर न आया जब दोस्तों ने बाथरूम के दरवाज़े को उखाड़ कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
 उसकी माता ने नम भरी आंखों के साथ कहा कि उनको यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसा भी होगा। उन्होंने कहा कि अब वह अपने मृतक पुत्र की अंतिम रस्मों को सिर्फ लाइव ही देखेंगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब और केंद्र सरकार से मांग करने की बजाय सिर्फ़ यही विनती करते हैं कि जसविन्दर सिंह की अस्थियों को फरीदकोट लाया जाएं। दुखी पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि अब वह बहु और पोती में ही अपने बेटे को देखेंगे। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!