खूंखार कुत्तों ने 4 वर्षीय मासूम को नोचा,खोपड़ी तक खाई

Edited By swetha,Updated: 28 Jan, 2020 08:20 AM

stray dogs killed 4 year child

गांव बाहोमाजरा में 3 खूंखार कुत्ते एक 4 वर्षीय बच्चे को नोचते हुए उसकी खोपड़ी तक खा गए।

खन्ना: गांव बाहोमाजरा में 3 खूंखार कुत्ते एक 4 वर्षीय बच्चे को नोचते हुए उसकी खोपड़ी तक खा गए। जिस जगह पर कुत्तों ने हमला किया, वहां से थोड़ी ही दूर कूड़े का डंप है।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस की देर शाम जब विराज कुमार (4) पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव बाहोमाजरा खेलने के लिए बाहर निकला तो उसी दौरान 3 खुंखार कुत्तों ने हमला कर बच्चे को नोचना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

मासूम की चीखें सुनकर उसकी बहन अपनी मां के साथ मौके पर पहुंची। मां ने काफी जद्दोजहद के उपरांत बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।  कुत्तों ने शरीर के प्रत्येक अंग से उसे नोच डाला था। बच्चे को पहले खन्ना के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने खानापूर्ति करते हुए बच्चे को पटियाला के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे को फिर से खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!