फिरोजपुर STF ने 2 कथित तस्करों को 25 लाख की हैरोइन व ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 18 Sep, 2020 04:28 PM

stf arrested 2 smugglers

एसटीएफ फिरोजपुर ने इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में 2 कथित तस्करों को 50 ग्राम..............

फिरोजपुर (कुमार): एसटीएफ फिरोजपुर ने इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में 2 कथित तस्करों को 50 ग्राम हैरोइन व 1100 रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि उनको यह गुप्त सूचना मिली थी कि पुष्पेंद्र सिंह उर्फ भेजा और अमनदीप सिंह उर्फ अमना हैरोइन बेचने का धंधा करते थे और आज भी मोटरसाइकिल पर हैरोइन बेचने के लिए आ रहे हैं। 

स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम द्वारा इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी करते हुए इन दोनो को काबू कर लिया गया और तलाशी के दौरान इनसे 50 ग्राम हैरोइन और 1100 रुपए की ड्रग मन्नी मिली। इस पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जाती है। इस बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा थाना घल्लखुर्द में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!