पहली पातशाही के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास खबर

Edited By Urmila,Updated: 30 Jun, 2024 02:42 PM

special news for devotees going to pakistan on the occasion

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं से शिरोमणि कमेटी ने पासपोर्ट मांगे हैं।

अमृतसर : पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं से शिरोमणि कमेटी ने पासपोर्ट मांगे हैं। कमेटी के अनुसार श्रद्धालुओं का जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में नवम्बर 2024 में भेजा जाएगा। इससे संबंधित से वीजा प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत श्रद्धालुओं से अपने पासपोर्ट 10 अगस्त तक जमा करवाने के लिए कहा गया है।

शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जो श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा प्रकाश स्थान श्री ननकाना साहिब सहित अन्य गुरुधामों के दर्शन करना चाहते हैं वे अपने पासपोर्ट शिरोमणि कमेटी के हलका सदस्य की सिफारिश सहित 10 अगस्त तक कमेटी कार्यालय में यात्रा विभाग में भेजें।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट के साथ पहचान के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटो कापी लगानी जरूरी है। उन्होंने संगत से अपील की कि वह समय पर अपने पासपोर्ट और दस्तावेज शिरोमणि कमेटी को दें, ताकि वीजा प्रक्रिया पूरी करने के लिए अगली कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!