दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने जिंदा जलाया जवान बेटा

Edited By Vatika,Updated: 06 Jun, 2020 03:46 PM

son murder by father

लुधियाना के टिब्बा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता द्वारा अपने जवान बेटे को जिंदा जलाया गया।

लुधियाना (महेश): लुधियाना के टिब्बा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता द्वारा अपने जवान बेटे को जिंदा जलाया गया। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मृतक सुधीर कुमार (22) प्राईवेट नौकरी करता था, जबकि उसका पिता रमेशवर पाल सुरक्षाकर्मी है। गत रात घर में जूठे बर्तनों को लेकर सुधीर और उसके पिता के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद सुधीर छत्त पर चला गया।सुधीर का पिता भी उसके पीछे ही चला गया, जहां उसने गुस्से में आकर छत्त पर पड़ा डंडा उठाकर सुधीर के सिर में मार दिया, जिसके बाद सुधीर बेसुध हो गया।

PunjabKesari

रमेशवर ने उसे मरा हुआ समझ नज़दीक कुछ समान इकट्ठा करके अपने जिंदा बेटे को आग के हवाले कर दिया। जब पड़ोसियों ने रमेशवर के घर में आग की लपटे देखीं तो रमेशवर कहने लगा कि उसने प्लास्टिक का समान जलाया है लेकिन लोगों को शक हो गया, जिसके बाद रमेशवर के दूसरे बेटे सुशील को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान इस ख़ौफ़नाक वारदात का खुलासा हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने रमेशवर पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!