बेटे को मारकर थाने पहुंचा हैड कांस्टेबल, बोला-मैंने किया मर्डर

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2019 10:23 AM

son murder by father

जनता कालोनी वार्ड नंबर 16 में एक हैड कांस्टेबल पिता ने बेटे की हत्या कर दी।

नयागांव (मुनीष): जनता कालोनी वार्ड नंबर 16 में एक हैड कांस्टेबल पिता ने बेटे की हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद आरोपी नयागांव थाने पहुंच गया और बोला मैंने बेटे का मर्डर कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पता चला कि बेटा शराब पीकर पिता से मारपीट करता था। पुलिस ने मृतक की मां रजनी के बयान पर पिता रणधीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रणधीर सिंह कस्टम एंड एक्साइज डिपार्टमैंट में हैड कांस्टेबल है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। 

आवाजें सुन कर छत पर पहुंची मां तो बेटा पड़ा था लहूलुहान
रजनी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमन (31) और पति रणधीर सिंह छत पर थे। उसे नीचे जोर-जोर से आवाजें सुनाई दीं तो वह छत पर गई। वहां उसका बेटा अमन खून से लथपथ था। इस दौरान पति सीढिय़ां उतरकर चला गया। सूचना के बाद मौके पर एस.एच.ओ. दलबीर सिंह, डी.एस.पी. मंजीत सिंह भी पहुंचे। रणधीर सिंह के भाई रोहताश ने बताया कि उनका भाई अमन से बहुत दुखी था, अमन अपने पिता के साथ शराब पीकर झगड़ा करता था। 

बेटे ने पिता को दिया धक्का, फिर ईंट से किया हमला
अमन का जनता कालोनी में कृष्ण नामक युवक से झगड़ा हुआ था जिसमें कृष्ण घायल हो गया था और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। रणधीर ने अमन से मारपीट बारे पूछा तो वह पिता को गालियां निकालने और पीटने लगा। उसने ईंट मारने की कोशिश भी की। वहीं इसके बाद पिता ने बेटे के सिर पर ईंट दे मारी, जिससे अमन की मौत हो गई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!