नशे के कारण कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Oct, 2020 05:56 PM

son killed his mother due to intoxication

भाई पूरन सिंह मेरी बुज़ुर्ग माँ बलवीर कौर को नशो की पूर्ति के लिए अक्सर तंग-परेशान करता रहता थे और अक्सर उसे जान से मारने...

गिद्दड़बाहा (चावला): नजदीकी गांव भारू से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। जहां एक नशे में धुत पुत्र ने कथित तौर पर अपनी माँ को घर में बनी हुए तालाब में डूबो कर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी देते मृतक की बेटी सुरजीत कौर निवासी माहनी खेड़ा ने बताया कि मैं अपने मायके गाँव भारू अपनी माँ को मिलने आई हुई थी उस वक्त मेरे भतीजे और भाभी खेत में काम पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि मेरा भाई पूरन सिंह मेरी बुज़ुर्ग माँ बलवीर कौर को नशो की पूर्ति के लिए अक्सर तंग-परेशान करता रहता थे और अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता था। आज जब उसने मेरी माँ से पैसों की मांग की तो मेरी माँ ने पैसे देने से असमर्थता जाहिर की, जिस पर मेरा भाई गुस्से में आ गया और उसने बुजुर्ग मां को उठा कर तालाब  में फैंक दिया।

वह बुजुर्ग होने के कारण बाहर नहीं निकल सकी और मुझे भी उसने धमकी दी कि यदि  में से बाहर निकाला तो तुम्हारा भी यही हाल होगा। फिर मैंने शोर मचाया  और पानी में से उसे निकालने की कोशिश की तब तक मां की मौत हो चुकी थी। उधर जब इस संबंधी मामले के जांच अफ़सर एएसआई जसकरन सिंह के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी सुरजीत कौर के बयानों और आरोपी पूरन सिंह ख़िलाफ़ धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!