सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब इस मशहूर सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी, CM मान को पत्र लिख की ये मांग
Edited By Vatika,Updated: 02 Aug, 2022 03:23 PM

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद अब गैंगस्टर मशहूर सिंगर जानी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद अब गैंगस्टर मशहूर सिंगर जानी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद जानी ने किया है।
जानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, ए. डी.जी. पी पंजाब और एस. एस.पी मोहाली को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। पत्र में जानी ने लिखा कि काफी समय से उन्हें और उनके मैनेजर को शरारती तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके चलते वह पंजाब छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए।

जानी ने पत्र में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस माहौल के चलते वह कहीं शूट करने से भी डर रहे हैं, जिस कारण उनका कामकाज और निजी जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है। इन धमकियों के कारण उन्हें और उनके स्टाफ को सुरक्षा की बेहद जरूरत है। साथ ही उन्होंने खुद की सुरक्षा के साथ-साथ लाइसैंसी हथियार की भी मांग की हैं।
Related Story

Punjab राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र, पढ़ें...

Ludhiana: डबल ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में रोष, DC को सौंपा मांग पत्र

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बाद गरमाई सियासत, तरुण चुघ बोले-तुरन्त इस्तीफा दें CM भगवंत मान

लुधियाना नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल का तबादला, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी

Amritsar पहुंचे केंद्रीय मंत्री खट्टर का दावा, कहा - अगला CM कोई भी हो, भगवंत मान नहीं होंगे

10 साल तक काम कराया, पैसे मांगे तो फैक्ट्री मालिक ने किया अगवा, पिस्तौल तानकर धमकाया

लंदन में भारतीय मूल के 26 वर्षीय गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या, शव भारत लाने के लिए जुटाया जा रहा...

Punjab में दिन दिहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Punjab में आज : फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी तो वहीं जालंधर में फायरिंग, पढ़ें Top 10

गुरदासपुर में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, SSP दफ्तर जा रहे परिजनों को पुलिस ने रास्ते...