दफ्तर से सरकारी कर्मचारी गायब, शोकॉज नोटिस जारी, पूरा मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2025 01:16 PM

show cause notice records missing

अपनी गैर-हाजिरी के बारे में उच्चाधिकारियों को भी नहीं बता रहा है, जिसके बाद एस.डी.एम. ने संबंधित कर्मचारी को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है।

अमृतसर (नीरज): एच.आर.सी. ब्रांच में रिकार्ड गायब किए जाने के आधा दर्जन पेंडिंग केसों के बाद अब पूरे का पूरा बहीखाता ही गायब होने का मामला सामने आने के बाद डी.सी. व डी.आर.ओ. की तरफ से एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश जारी किए जाने के बाद अचानक से एक सरकारी कर्मचारी ने डी.सी. दफ्तर आना बंद कर दिया है और अपनी गैर-हाजिरी के बारे में उच्चाधिकारियों को भी नहीं बता रहा है, जिसके बाद एस.डी.एम. ने संबंधित कर्मचारी को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने ब्रांच में रिकार्ड गायब होने की सारी डिटेल शुक्रवार तक पेस करने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार डी.आर.ओ. नवकीरत सिंह रंधावा की तरफ से इस मामले में एच.आर.सी. ब्रांच के मौजूदा अधिकारियों व कर्मचारियों को शुक्रवार तक सभी रिकार्ड फटने की डिटेल रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है, ताकि इस केस की पूरी गहराई तक जांच की जा सके। ब्रांच के मौजूदा इंचार्ज दीपक अरोड़ा की तरफ से भी सारे रिकार्ड की डिटेल बनाई जा रही है और जितना भी रिकार्ड फटा है या फिर टैंपर किया गया है उसको खंगाला जा रहा है।

कमरा नंबर-128 के अलमारी से गायब हुआ है बहीखाता

वैसे तो एच.आर.सी. ब्रांच का रिकार्ड रुम, जिसमें 150 वर्ष पुराना रिकार्ड है, वह पुराने सुविधा केन्द्र की छत्त पर है, लेकिन जो बहीखाता गायब हुआ है, वह एच.आर.सी. ब्रांच के कमरा नंबर-128 की अलमारी से गायब हुआ है, क्योंकि ज्यादातर कर्मचारियों की बाढ़ में रैस्कयू ऑप्रेशन व राहत कार्यों में ड्यूटी लगने के कारण अलमारी में रखे बहीखाते को चोरी कर लिया गया। इसमें भी संभावना जताई जा रही है कि अलमारी को उसी कर्मचारी ने खोला है, जो इस ब्रांच में या तो इस समय तैनात है या फिर तैनात रह चुका है, क्योंकि बाहरी व्यक्ति को यह पता कैसे चल सकता है कि सरकारी अलमारी में क्या रखा है और इसकी चाबी कहा है।

एच.आर.सी. ब्रांच में बैठा रहता था एक दर्जा चार कर्मचारी

एच.आर.सी. ब्रांच के बारे में एक और खुलासा हुआ है कि एक सरकारी कर्मचारी जिसको डीसी की तरफ से बाबा बकाला में तबादला कर दिया गया था वह तबादला होने के बाद भी किसी न किसी बहाने डी.सी. दफ्तर की एच.आर.सी. ब्रांच में आकर बैठा रहता था या आस-पास मंडराता रहता था। यह वही कर्मचारी है, जो पहले भी विवादों में रहा है।

एक करोड़ की डील की चर्चा

एच.आर.सी. ब्रांच में रिकार्ड गायब किए जाने के मामले में एक करोड़ रुपए की रिश्वत की डील किए जाने की चर्चा जोरों पर है। कुछ महीने पहले ही एक सरकारी कर्मचारी की तरफ से 27 लाख रुपए की कीमत वाली दो लग्जरी गाड़ियां भी खरीदी गई हैं। इससे शक की सूई और ज्यादा इसी कर्मचारी पर आ रही है।

बदनाम वसीका नवीस व लैंड माफिया गैंग

एच.आर.सी. ब्रांच में रिकार्ड गायब होने के पीछे एक बदनाम वसीका नवीस का नाम भी काफी उछल रहा है। इस वसीका नवीस पर पहले भी जाली रजिस्ट्रियां तैयार करने जैसे धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं और इसका लाइसैस भी सस्पैंड हो चुका है। एक लैंड माफिया गैंग के साथ मिलकर यह फिर से सरगर्म हो चुका है और बड़ा हाथ मारने की फिराक में है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

       

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!