जालंधर में दुकानदारों ने उड़ाई आदेशों की धज्जियां, 3 बजे के बाद भी नहीं बंद की दुकानें

Edited By Tania pathak,Updated: 10 May, 2021 04:22 PM

shopkeepers hoist orders in jalandhar shops not closed after 3 pm

जालंधर में मिनी लॉकडाउन को लेकर जारी हुई छूट के बावजूद पुलिस प्रशासन को दुकाने बंद करवाने के लिए उतरना पड़ रहा है।

जालंधर(सोनू): जालंधर में मिनी लॉकडाउन को लेकर जारी हुई छूट के बावजूद पुलिस प्रशासन को दुकाने बंद करवाने के लिए उतरना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के ज्योति चौंक, शेखा बाजार के पास पुलिस ने 3 बजे के बाद पहुंच कर दुकानें बंद करवाई। इस दौरान प्रशासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें कि जालंधर प्रशासन की तरफ से मिनी लॉकडाउन में थोड़ी राहत देते हुए 3 बजे तक दुकानों को खोलने के निर्देश जारी हुए थे। लेकिन 3 बजने के बावजूद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की। जिसके बाद पुलिस की तरफ से अनाउंसमेंट भी की गई। इसके बाद पुलिस ने खुद दुकानों में पहुंच कर उनको बंद करवाया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!