पंजाब में डेढ़ साल के ब'च्चे के साथ दिल दहला देने वाली घटना, हालत गंभीर

Edited By Urmila,Updated: 08 Sep, 2024 11:22 AM

shocking incident with a one and half year old child in punjab

पंजाब से इस समय एक बड़ी ही दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।

पंजाब डेस्क: पंजाब से इस समय एक बड़ी ही दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डेढ़ साल का बच्चा दर्द से तड़ृप-तड़प कर रो रहा है। कटर मशीन से उसके पेट पर चीरा आ गया जिससे उसकी आंतड़ियां बाहर आ गईं।  

वहीं बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता लेबर का काम करता है। वह अपने काम में कटर मशीन का इस्तेमाल करता है। जब बच्चा घर में खेल रहा था तो उसके हाथ कटर मशीन लग गई और खेल खेल में अचानक से मशीन का स्विच ऑन हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। कटर उसके पेट व हाथ पर लग गया। घायल अवस्था में उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्चे की हालत गंभीर होते देख उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया जहां उसका इलाज शुरू हुआ। इस दौरान बच्चा दर्द से कराह रहा था और परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल था। घायल बच्चे की पहचान विनय यादव के तौर पर हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!