सावधान! ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला, फोन बंद होते ही शुरू हुआ खेल!

Edited By Urmila,Updated: 28 Aug, 2026 12:08 PM

shocking case of online fraud

फिरोजपुर सिटी के एकता नगर में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

फिरोजपुर (आनंद): फिरोजपुर सिटी के एकता नगर में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्यक्ति का मोबाइल फोन अचानक बंद होने के बाद उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से 2,91,520 रुपये गायब हो गए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता जसवंत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी अली के रोड, नजदीक खालसा कॉलोनी, एकता नगर, फिरोजपुर सिटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया था। जब उसने फोन दोबारा चालू करने की कोशिश की, तो मोबाइल में मौजूद कोई भी एप्लीकेशन सही ढंग से काम नहीं कर रही थी। 

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जानकारी दी कि 23 अगस्त को जब उसने अपने फोन को दोबारा चालू करके गूगल पे के जरिए खाते का बैलेंस चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2,91,520 रुपये की राशि निकल चुकी थी। शिकायतकर्ता जसवंत सिंह ने अंदेशा जताया है कि शातिर ठगों ने उसका फोन हैक करके या सिम ब्लॉक करवाकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। 

इस ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मोहाली द्वारा पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जो 24 अगस्त को संबंधित थाने को प्राप्त हुई। इस मामले की जांच कर रहे सहायक उप-निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!